भारत और फ्रांस की नौसेनाओं ने मिलकर अरब सागर में ‘वरुण-2021’ प्रैक्टिस शुरू किया। दोनों सेनाओं के अभ्यास का यह 19वां सत्र है। यह प्रैक्टिस अरब सागर में 27 अप्रैल तक चलेगा। यह अभ्यास दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच कोआर्डिनेशन और कोआपरेशन को दुनिया को दिखाएगा। यह हाईलेवल नेवी प्रैक्टिस हिन्द महासागर में चीन की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत और फ्रांस के संबंध विशेष तौर पर आतंकवाद, रक्षा, परमाणु और अंतरिक्ष जैसे मुद्दों पर पहले से ही काफी अच्छे रहे हैं।