Varuni Parv 2023: हिंदू धर्म ग्रंथों में जल के देवता वरुण देव को बताया गया है। कुछ खास मौकों पर इनकी पूजा विशेष रूप से की जाती है। वारुणी पर्व भी इन्हीं में से एक है। ये पर्व चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ शुभ योग साल में सिर्फ एक ही बार बनते हैं। वारुणी (Varuni Parv 2022) भी एक ऐसा ही योग है। ये योग हिंदू नववर्ष के 2 दिन पहले आता है। इस बार ये योग 30 मार्च, बुधवार को है। इसे वारुणी पर्व भी कहते हैं।