Vishnu Bhagwan
(Search results - 48)Aisa KyunNov 4, 2020, 1:44 PM IST
मान्यता: भगवान विष्णु के पैरों की ओर ही बैठती हैं देवी लक्ष्मी, जानें इसके पीछे का लाइफ मैनेजमेंट
दिवाली (14 नवंबर, शनिवार ) पर माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। दीपावली व माता लक्ष्मी से जुड़ी अनेक मान्यताएं व परंपराएं हमारे देश में प्रचलित हैं। इन मान्यताओं व परंपराओं के पीछे जीवन प्रबंधन के कई सूत्र छिपे होते हैं।
Aisa KyunOct 3, 2020, 1:15 PM IST
अक्टूबर 2020 में आएंगे कई बड़े त्योहार, अधिक मास समाप्त होते ही शुरू हो जाएंगे नवरात्र
उज्जैन. 2020 का दसवां महीना अक्टूबर शुरू हो गया है। ये महीना हिन्दी पंचांग के हिसाब से बहुत खास रहेगा। 16 अक्टूबर को अधिक मास समाप्त हो जाएगा। इसके बाद नवरात्रि, दशहरा और शरद पूर्णिमा जैसे पर्व मनाए जाएंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए अक्टूबर के खास तीज-त्योहार और उन दिनों में किए जाने वाले शुभ काम...
UpaySep 27, 2020, 2:25 PM IST
अधिक मास में पौधे लगाने से मिलता है अश्वमेध यज्ञ का फल, जानिए कौन-कौन से पौधे लगाने चाहिए
उज्जैन. धर्म ग्रंथों में पेड़-पौधे लगाना पुण्य का काम माना गया है। ऐसा करने से कई तरह के दोषों से छुटकारा मिल जाता है। विष्णुधर्मोत्तर पुराण के मुताबिक पुरुषोत्तम महीने में पेड़-पौधे लगाने से अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है। वहीं मनु स्मृति में भी कहा गया है कि पेड़-पौधे लगाने से बड़ा यज्ञ करने जितना फल मिलता है। इसलिए पुरुषोत्तम महीने के दौरान पेड़-पौधे लगाना महत्वपूर्ण माना गया है।
काशी के ज्योतिषाचार्य और धर्म ग्रंथों के जानकार पं. गणेश मिश्र का कहना है कि भगवान विष्णु के इस महीने में पीपल, वट, और गूलर के पेड़ लगाने चाहिए। इन पेड़-पौधों को भगवान विष्णु का ही रूप माना गया है। इनके अलावा तुलसी, दूब, अशोक, आंवला, एरंड, मदार, केला, नीम, कदंब और बेल का पेड़ लगाने से भगवान विष्णु और लक्ष्मी के साथ ही अन्य देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।
Aisa KyunSep 26, 2020, 10:16 AM IST
भगवान विष्णु की पूजा में कौन-से फूल चढ़ाना चाहिए और कौन-से नहीं? इन बातों का भी रखें खास ध्यान
उज्जैन. विष्णु धर्मोत्तर पुराण और पद्म पुराण का कहना है कि पुरुषोत्तम महीने में भगवान विष्णु की पूजा स्वर्ण पुष्प से करने का विधान है। अधिक मास में भगवान विष्णु को चंपा के फूल चढ़ाने से ही हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। काशी के ज्योतिषाचार्य और धर्म शास्त्रों के जानकार पं. गणेश मिश्र का कहना है कि आश्विन महीने में जूही और चमेली के फूल से भगवान विष्णु की पूजा करने से सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है। इनके साथ ही तुलसी पत्र भी भगवान पर चढ़ाने चाहिए। इससे हर तरह के दोष भी खत्म हो जाते हैं।
Aisa KyunSep 26, 2020, 10:01 AM IST
कमला एकादशी 27 सितंबर को, 3 साल में एक बार आती है ये एकादशी, इस विधि से करें व्रत व पूजा
इन दिनों आश्विन का अधिक मास चल रहा है। इस महीने का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में आने वाली एकादशी को कमला व पद्मा एकादशी कहते हैं। इस बार कमला एकादशी 27 सितंबर, रविवार को है।
Aisa KyunSep 24, 2020, 12:33 PM IST
अधिक मास में इन 4 मंत्रों का जाप करने से मिलता है संपूर्ण श्रीमद्भागवत पढ़ने का फल
पुरुषोत्तम यानी अधिक मास में भागवत कथा सुनने का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत का पाठ किया जाए तो उसका अनंत पुण्य फल मिलता है।
UpaySep 23, 2020, 11:16 AM IST
अधिक मास में राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, दूर हो सकते हैं ग्रहों को दोष और घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
उज्जैन, इन दिनों अधिक मास चल रहा है, जो 16 अक्टूबर तक रहेगा। इसे पुरुषोत्तम मास और मलमास भी कहते हैं। इस माह में जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान करने की परंपरा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अधिक मास में किए गए दान का पुण्य दानी व्यक्ति के पूरे परिवार को मिलता है।
कल्याण के व्रतपर्वोत्सव अंक में लिखा है कि-
विधिवत सेवते यस्तु पुरुषोत्तममादरात्।
कुलं स्वकीयमुद्धृत्य मामेवैष्यत्यसंशयम।।अर्थ- पुरुषोत्तम मास में जो व्यक्ति व्रत, उपवास, पूजा, दान आदि शुभ कर्म करता है। वह अपने पूरे परिवार के साथ भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करता है।
UpaySep 22, 2020, 12:02 PM IST
दुर्भाग्य दूर करने के लिए अधिक मास में भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये 5 चीजें
उज्जैन. इन दिनों आश्विन का अधिक मास चल रहा है, जो 16 अक्टूबर तक रहेगा। धर्म ग्रंथों में इस समय का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि यदि अधिक मास में भगवान विष्णु को कुछ खास चीजें अर्पित की जाएं तो उनकी कृपा से हर इच्छा पूरी हो सकती है और दुर्भाग्य दूर होता है। जानिए अधिक मास में भगवान श्रीकृष्ण को क्या अर्पण करें…
UpaySep 21, 2020, 10:08 AM IST
अधिक मास में करें इन 8 में से किसी 1 मंत्र का जाप, दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां
अधिक मास 18 सितंबर से शुरू हो चुका है, जो 16 अक्टूबर तक रहेगा। इस महीने में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की भक्ति का विशेष महत्व है, इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। इस महीने में अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।
Aisa KyunSep 21, 2020, 10:02 AM IST
अधिक मास में 5 शुक्रवार का शुभ संयोग, इस महीने स्वराशि में रहेंगे गुरु और शनि, जानिए इसका असर
18 सितंबर को शुरू हुआ अधिक मास 16 अक्टूबर तक चलेगा। शुक्रवार और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में शुरू होने वाला ये अधिक मास सुख और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा।
Aisa KyunSep 20, 2020, 2:04 PM IST
अधिक मास क्यों जरूरी, क्या है इसका धार्मिक और वैज्ञानिक आधार, क्या है हिंदी और अंग्रेजी कैलेंडर में अंतर?
हर साल आश्विन मास में पितृ पक्ष की अमावस्या के बाद अगले दिन से ही नवरात्रि शुरू हो जाती है। लेकिन, इस बार अधिकमास की वजह से नवरात्रि पूरे एक माह देरी से यानी 17 अक्टूबर से शुरू होगी।
JyotishSep 20, 2020, 11:02 AM IST
शुभ योग में हुई है अधिक मास की शुरुआत, राशि अनुसार क्या खरीदना रहेगा आपके लिए फायदेमंद
उज्जैन. 18 सितंबर, शुक्रवार से अधिक मास शुरू हो चुका है। इस महीने में भगवान विष्णु और कृष्ण की आराधना होती है। ग्रंथों का कहना है, पुरुषोत्तम मास में जो कुछ भी करें, उसे भगवान कृष्ण को समर्पित करके करें। जाप, पूजन, व्रत, दान से लेकर कोई वस्तु खरीदने तक आप सभी कुछ कृष्ण को समर्पित करते हैं, तो ये हमारे वैभव में बढ़ोतरी करने वाला होता है। इस महीने में राशि अनुसार खरीदी भी की जा सकती है। जानिए राशि अनुसार आपके लिए क्या खरीदना रहेगा शुभ…
UpaySep 12, 2020, 3:32 PM IST
श्राद्ध पक्ष में पौधे लगाने से भी प्रसन्न होते हैं पितृ, जानिए कौन-कौन से पौधे लगाए जा सकते हैं
उज्जैन. श्राद्ध पक्ष में सभी लोग तर्पण, पिंडदान आदि के माध्यम से अपने पितरों को प्रसन्न करते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्राद्ध पक्ष में यदि पौधे लगाएं तो भी पितरों की कृपा हम पर बनी रहती है। कुछ पेड़-पौधे सकारात्मक उर्जा देते हैं। इसलिए ग्रंथों में बताए गए शुभ पेड़-पौधे पितृपक्ष में लगाए जाए तो पितरों का आशीर्वाद मिलता है। काशी के ज्योतिषाचार्य और धर्म शास्त्रों के जानकार पं. गणेश मिश्र के मुताबिक पीपल में देवताओं के साथ ही पितरों का भी वास होता है। इसलिए श्राद्ध पक्ष में पीपल का पेड़ खासतौर से लगाना चाहिए। इसके साथ बरगद, नीम, अशोक, बिल्वपत्र, तुलसी, आंवला और शमी का पेड़ लगाने से पर्यावरण को साफ रखने में तो मदद होगी ही, पितरों के साथ देवता भी प्रसन्न होंगे।
Aisa KyunSep 7, 2020, 11:45 AM IST
श्राद्ध पक्ष: जानें कैसे निकलते हैं शरीर से प्राण, क्या होता है मृत्यु के बाद, क्यों करते हैं पिंडदान
जब परिवार में किसी की मृत्यु हो जाती है तो ब्राह्मण द्वारा गरुड़ पुराण का पाठ करवाने की परंपरा है। मृत्यु के बाद आत्मा यमलोक तक किस प्रकार जाती है और पिंड दान का क्या महत्व है, इसका विस्तृत वर्णन भी गरुड़ पुराण में किया गया है।
JyotishSep 7, 2020, 10:39 AM IST
18 सितंबर से शुरू होगा अधिक मास, 9 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और 2 दिन रहेगा पुष्य नक्षत्र
18 सितंबर से शुरू हो रहे अधिक मास में 15 दिन शुभ योग रहेंगे। शुक्रवार, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग में शुरू हो रहे अधिक मास के आखिरी दिन 17 अक्टूबर तक खास मुहूर्त और योग बन रहे हैं।