मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ती रहेगी। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली से सटे शहरों नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में हवा का स्तर सबसे खराब होता जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान अभी भी 32-33 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। हालांकि नवंबर शुरू होते ही कोहरे और धुंध का असर दिखाई देने लगेगा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि नवंबर के पहले हफ्ते में यूपी में सर्दी का असर बढ़ेगा। 30 अक्टूबर को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।
उत्तर प्रदेश में टेम्परेचर गिरने का सिलसिला जारी है। सुबह-शाम सर्दी का एहसास होने लगा है। हालांकि इसके साथ हवा की गुणवत्ता भी खराब होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और मुंबई में वायु की गुणवत्ता बहुत खराब कैटेगरी में पहुंच सकती है।
उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव महसूस होने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों से सटे जिलों में गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है।
उत्तर प्रदेश में हल्की सर्दी का आगमन हो गया है। यूपी के पहाड़ी इलााकों से सटे इलाकों में गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। सुबह-शाम सर्दी का असर हो रहा है। सुबह धुंध का भी प्रभाव पड़ने लगा है।
उत्तर प्रदेश में इस साल जबर्दस्त सर्दी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, नवंबर की शुरुआत से ही कोहरा और तेज सर्दी का असर दिखाई देने लगेगा।
मानसून की विदाई के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। दिन में उमस और रात को सर्दी महसूस होने लगी है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक है, लेकिन न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है।
उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ ही रात के समय हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। हालांकि दिन में अभी भी तेज धूप पड़ रही है। उत्तर प्रदेश से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादलों का डेरा देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद टेम्परेचर में गिरावट महसूस हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि टेम्परेचर में अभी और गिरावट आएगी। सर्दी का अहसास भी जल्द शुरू हो जाएगा। हालांकि इसके के साथ ही वायु प्रदूषण की समस्या भी बढ़ेगी।