वीडियो डेस्क। माघी पूर्णिमा के पावन पर्व पर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम तट पर आस्था का सागर हिलोरें मार रहा है। आधी रात से ही भक्त कल्पवास की आखिरी डुबकी लगाने के लिए पहुंचने लगे हैं। हर कोई बस संगम में आस्था की डुबकी लगाकर अपने तनमन को पवित्र करना चाहता है। शनिवार आधी रात से ही संगम तट पर स्नान, ध्यान के साथ रेती पर सत्यनारायण भगवान की कथाएं हो रही हैं। शिविरों में भी महीने भर से चल रहे यज्ञ और कथाओं, अनुष्ठानों की पूर्णाहुति शुरू हो गई है। शिविरों से सामान समेटे जाने लगे हैं।शनिवार सुबह से यूपी सरकार की ओर से संगम तट पर संतो-भक्तों पर फूलों की बारिश की गई। सीएम योगी ने इसका वीडियो शेयर किया है।