कोरोनाकाल में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। इसी सिलसिले में अब म्यूजिक कम्पोजर अनु मलिक (Anu Malik) और एक्ट्रेस एकता जैन (Ekta Jain) ने मुंबई पुलिस को 'मास्क, हैंड सैनेटाइजर्स और इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा बांटा। अनु मलिक, एकता जैन और आयुर्वेद एक्सपर्ट कैलाश मासूम ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में सैकड़ों पुलिसकर्मियों को मास्क और काढ़ा बंटवाया।