असम के ग्वालपारा जिले में इस मदरसे के एक मौलवी जलालुद्दीन शेख की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्र विरोधी गतिविधि(anti-national activity) के लिए मदरसा कैम्पस के इस्तेमाल का खुलासा हुआ था। इस मदरसे से जुड़े दो आतंकवादी फरार हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा है कि अगर किसी मदरसे का इस्तेमाल जिहादी गतिविधियों के लिए हुआ तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा।
असम में बांग्लादेश बेस्ड आतंकवादी समूह अंसारुल इस्लाम से जुड़े 12 जिहादियों को पकड़ा गया है। असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में 2 बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। इनमें एक आरोपी मदरसा चलाता था।
असम के नए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पद लेने के बाद से एक्शन में हैं। उन्होंने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि भंग किए गए मदरसों को सामान्य विद्यालय में बदलने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।