आगरा ग्रामीण सीट (Agra Rural Assembly Seat) पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं क्योंकि यहां से भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर पहले चरण में 10 फरवरी को वोटिंग हुई है। बेबी रानी मौर्य की सीट पर ना केवल वो एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं बल्कि पूरा संगठन भी दिन रात एक किए हुए है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 10 मार्च, गुरुवार को जारी हो गए। आगरा जिले में सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। एत्मादपुर सीट पर भाजपा से डॉ. धर्मपाल सिंह ने जीत दर्ज की है।
विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 10 फरवरी को जिले की नौ विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। ऐसे में आगरा तीन विधानसभा सीटों पर मतदाताओं को रिझाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे लखनऊ से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से पहले किरावली जाएंगे। रघुनाथ महाविद्यालय में हेलीपैड बनाया गया है।
कड़ाके की ठंड के बीच सियासी हवाओं ने आगरा की राजनीति में गर्मी पैदा कर दी है। 2017 में क्लीन स्वीप करने वाली बीजेपी के सामने कई सीटों पर चुनौती बनी हुई है। इधर विपक्षी दलों ने अपने प्रत्याशियों को बदल कर नये जातिय समीकरण खड़े कर दिए हैं।
बसपा ने आगरा जिले की एत्मादपुर और आगरा उत्तर विधानसभा सीटों के प्रत्याशी बदल दिए है। पार्टी ने 15 जनवरी को आगरा जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करी थी। साथ ही पार्टी में खेरागढ़ सीट पर बदलाव की चर्चा जोरो से है।