नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के 250 पार्षदों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ है। वोटिंग शाम 5:30 बजे तक हुई। हालांकि, तमाम जगह वोटर्स की लाइन अधिक होने की वजह से समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी मतदान जारी रहा। मई 2022 में नए परिसीमन के बाद से यह पहला चुनाव है। पहले दिल्ली में तीन नगर निकाय थे। इन्हें मिलाकर एक कर दिया गया है। वोटों की गिनती सात दिसंबर को होगी। इसी दिन रिजल्ट आएंगे। दिल्ली एमसीडी चुनाव में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपना जनप्रतिनिधि चुन लिया है। मतदान के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। 1,349 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आगे पढ़ें मतदान से जुड़े लाइव अपडेट्स...