राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में रहने वाली रवीना नाम की महिला ने तगड़ी वारदात कर डाली है । उसने अपने पिता को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ओसडी बताकर लाखों की लूट कर डाली। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां अमिताभ बच्चन को असाधारण अभिनेता बताया है तो वहीं, महानायक की बेटी श्वेता और नातिन नव्या ने उनके लिए कविता शेयर की हैं। अभिषेक बच्चन ने भी अपने अंदाज़ में बिग बी को हैप्पी बर्थडे बोला है।
प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक यूपी 112 मुख्यालय में ऑपरेशन कमांडर के पद पर तैनात सुभाष कुमार ने तहरीर दी जिसमें आरोप लगाया कि यूपी 112 मुख्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
उत्तर प्रदेश में 2020 से 2021 तक 451 डेथ हुई है वहीं 2021 से 2022 में ये आंकड़ा बढ़कर 501 पहुंच गया है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है यहां 2020 से 2021 तक 185 डेथ और 2021 से 2022 तक 257 मौतें दर्ज की गई है।
राज्य के युवाओं के लिए खुशखबरी है क्योंकि यूपी पुलिस में बंपर भर्ती होने वाली है। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि यूपी पुलिस में 40 हजार रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इस भर्ती का अधियाचन यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्राप्त भी हो गया है।
उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इन सात शहरों में बुलंदशहर, देवरिया, अम्बेडकरनगर, कानपुर आउटर, हमीरपुर, मैनपुरी और रायबरेली में नए पुलिस कप्तान की तैनाती की गई है।
यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने बड़ा कर्तव्य निभाया है। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले मृतक के शरीर को कंधा दिया। इसका फोटो खुद पुलिस अधीक्षक द्वारा साझा किया गया है।
होली के त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। जिसके तहत यूपी पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। आने वाले त्योहार को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को 16 मार्च से लेकर 20 मार्च तक कैंसिल कर दी गई है। लेकिन विशेष परिस्थिति में अवकाश मिल सकता है।
उत्तर प्रदेश में 50 साल की उम्र पार कर चुके पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर करने के लिए स्क्रीनिंग रिपोर्ट आगामी 20 मार्च तक मुख्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर दागी, भ्रष्ट और बैड वर्क एंड कंडक्ट वाले पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर किया जाएगा। यह लिस्ट तैयार करने वाले अफसरों को रिमाइंडर भेजा गया है और अब इस काम को करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके संपर्क में आए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।