आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम पद का चेहरा बनाए गए कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके साथ ही तमाम समर्थकों ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
घोषणापत्र के मुताबिक बीजेपी चुनाव जीतने पर गरीब महिलाओं को तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में देगी। इसके साथ ही किसानों को सम्मान निधि भी दी जाएगी। मैनिफेस्टो में महिलाओं, गरीबों, युवाओं समेत हर वर्ग को फोकस में रखा गया है।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों को फेल बताया जाता है। जबकि भाजपा की सरकारों को 'डबल इंजन' की सरकार कहा जाता है। आने वाले समय में देवभूमि के युवाओं को पलायन न करना पड़े इस प्रकार की सरकार हम उत्तराखंड को देंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गोवा, उत्तराखंड और पंजाब की शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए अधिकृत किया है।
उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे 50 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेंद्र सिंह का अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी धरमा देवी का भी निधन हो गया था। दोनों कोरोना संक्रमित थे। अल्मोड़ा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने निधन की पुष्टि की।
उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर राज्यसभा चुनाव के लिए 9 नवंबर को मतदान होगा। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होनी थी। हालांकि अब चुनाव की स्थिति नहीं आएगी। सभी सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे। ऐसे में राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या सबसे ज्यादा 92 हो जाएगी। वहीं कांग्रेस का आंकड़ा 38 के पास पहुंच जाएगा।
देहरादून, 14 सितंबर (भाषा) 'मी टू' प्रकरण के चलते पद से हटाये गये भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार की जगह शनिवार को अजय कुमार को नियुक्त कर दिया गया।यह पद पिछले साल नवंबर से रिक्त था। अजय कुमार फिलहाल पश्चिमी उत्तरप्रदेश (मेरठ मंडल) के भाजपा के महामंत्री (संगठन) पद पर कार्यरत हैं।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिये साझा करते हुए अजय कुमार को प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दीं।