कांची सिंह के बाद उदित नारायण के बेटे-बहू को भी हुआ कोरोना, आलिया भट्ट की मां बोली-अब डर लग रहा

Apr 03 2021, 03:22 PM IST

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम कांची सिंह (Kanchi Singh) कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।  इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। कांची भोपाल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। बता दें कि कांची सिंह कुछ समय पहले ब्वॉयफ्रेंड रोहन मेहरा के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियो में थीं। कांची के अलावा उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और उनकी पत्नी श्वेता भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दूसरी ओर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने चिंता जताते हुए कहा- अब डर लग रहा है।