कोरोन संक्रमण की दूसरी लहर से जूझते भारत को दुनियाभर से मेडिकल हेल्प मिल रही है। छोटे-बड़े सभी मित्र देश भारत के साथ इस महामारी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। यह वजह है कि कुछ दिन पहले तक ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाओं और अन्य मेडिकल इक्विपमेंट्स की कमी से परेशान भारत में स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर बेहतर हो रही हैं। दुनियाभर से रोज मदद पहुंच रही है। वहीं, स्थानीयस्तर पर भी सरकारें, औद्योगिक घराने और स्वयंसेवी संगठन अपने-अपने स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में मदद कर रहे हैं। आइए जानते हैं भारत को कहां से क्या मदद मिल रही है...