रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज (28 सितंबर) अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) कपूर फैमिली के साथ एक ही फ्रेम में नजर आईं। दरअसल, रणबीर को बर्थडे विश करने के लिए उनकी बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा, भांजी और आलिया भट्ट के साथ एक ही फ्रेम में दिख रहे हैं।