4 नवंबर, बुधवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व में मुख्य रूप से भगवान श्रीगणेश व चंद्रदेव की पूजा की जाती है। इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो भगवान श्रीगणेश अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।