मिजोरम में विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रभारियों को नियुक्त किया है।
एसपी सिंह बघेल को अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का राज्यमंत्री बनाया गया है।
मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से एक साल पहले कैबिनेट में बड़ा बदलाव किया है। किरेन रिजिजू की जगह राजस्थान के दिग्गज नेता अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है।
किरेन रिजिजू से केंद्रीय कानून मंत्री का पद ले लिया गया है। अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है।
केजरीवाल ने दिल्ली आबकारी नीति केस में फंसाने और साजिश का आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल के बीजेपी पर आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है। दिल्ली में आबकारी नीति केस आप व बीजेपी के बीच घमासान का नया मुद्दा बना हुआ है।
कानून मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग बेहद दिलदार होते हैं, अच्छे होते हैं। एक-दो लोगों की वजह से माहौल खराब होता है लेकिन मेजोरिटी में लोग बेहद अच्छे और दिलदार होते हैं।
कानून मंत्री की कार से एक ट्रक के टकराने से यह हादसा हुआ। रिजिजू, जम्मू-कश्मीर के बनिहाल जा रहे थे।
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि राहुल गांधी कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा है कि राहुल गांधी सूरत में शक्ति प्रदर्शन कर जले में घी डालने और कटे पर नमक लगाने का काम करेंगे।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(NHRC) 2 और 3 मार्च को बाल यौन शोषण सामग्री पर एक नेशनल कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा। इसमें केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
किरेन रिजिजू ने कहा कि देश में पेंडिंग केसों की संख्या 4.90 करोड़ को पार कर गई है। किसी भी देश या समाज में इतने सारे मामले लंबित होना अच्छी बात नहीं है।