कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली (Diwali 2021) मनाई जाती है। दीपावली को प्रकाश उत्सव भी कहा जाता है। इस बार ये उत्सव 4 नवंबर, गुरुवार को है। दीपावली पर घरों को रोशनी से सजाया जाता है। दीपावली की शाम को शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और धन के देवता कुबेर की पूजा-आराधना होती है।