मानसून सत्र 2022 की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। नई सैन्य भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर भी इस बार मानसून सत्र काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। वहीं, इसी सत्र में राष्ट्रपति व उप राष्ट्रपति का चुनाव भी होना है। लोकसभा की कार्य व्यवस्था, तीन साल की उपलब्धियों को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से एशियानेट न्यूज ने विस्तार से बातचीत की है।