मनोज बाजपेयी ने केआरके के खिलाफ इंदौर के एक कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। केआरके इसे रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट जा चुके हैं, जहां से उन्हें निराशा हाथ लगी। फिर उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
एक्टर और सेल्फ क्लेम्ड फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब एक बार फिर से केआरके ने अपने ट्वीट के जरिए बड़ी घोषणा की है। जानिए इस बार उन्होंने क्या कहा...
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले केआरके हाल ही में 10 दिन जेल में बिताकर आए हैं। इन दिनों जमानत पर घर लौटे केआरके एक बार फिर अपने नए ट्वीट्स के जरिए सुर्खियों में बने हुए हैं...
अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले एक्टर कमाल राशिद खान को मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें साल 2020 में किए गए विवादित ट्वीट के कारण अरेस्ट किया गया है। देखिए इस मामले में वायरल हो रहे कुछ मजेदार रिएक्शंस...
कमाल राशिद खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए ऋतिक रोशन और कंगना रनोट की कथित लव स्टोरी का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि ऋतिक रोशन ने उन्हें एक बार अपने घर बुलाकर अपनी और कंगना की लव-स्टोरी सुनाई थी और अपने लैपटॉप पर उन्हें बढ़िया-बढ़िया फोटोज भी दिखाई थी।
ललित मोदी और सुष्मिता सेन की फोटोज जब से सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, तभी से हर तरफ खलबी मची हुई है। अब खुद को बॉलीवुड का फिल्म क्रिटिक्स कहने वाले कमाल आर खान ने भी अपनी राय रखी है और ट्वीट कर सेन पर तंज कसा है।
खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके ने अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' को निशाने पर लेते हुए दावा किया है कि यह फिल्म 2022 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म होगी। ट्विटर पर उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।
फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान यानी की केआरके अक्सर सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। फिर वो चाहे कोई सामाजिक मुद्दा हो या फिर इंडस्ट्री से जुड़ा हो। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से केआरके के खिलाफ कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने जंग छेड़ दी है। केआरके को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कराने के लिए मुहिम शुरू कर दी गई है।