कोरोना ट्रेंड: 12 दिन में 46000 लोगों की मौत, महाराष्ट्र में सुधार, तो कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में केस बढ़े

May 13 2021, 09:51 AM IST

भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के केस बढ़ गए हैं। पिछले 24 घंटे में 3.62 लाख केस मिले हैं, जबकि 11 मई को 3.48 लाख केस मिले थे। इससे पहले 9 और 10 मई को मामलों में गिरावट आई थी। 30 अप्रैल को पहली बार 4 लाख के ऊपर मामले सामने आए थे। मई में अब तक सबसे कम मामले 10 मई को 3.29 लाख आए थे। जहां तक रिकवरी की बात है कि 8 मई को सबसे अधिक 3.94 लाख लोग ठीक हुए थे। हालांकि यह अच्छी बात है कि यह आंकड़ा लगातार 3.50 लाख के ऊपर जा रहा है। चिंता की बात यह है कि मौतों पर विराम नहीं लग पा रहा है। मई के 12 दिनों में 46000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।