दिल्ली में कोरोना के JN.1 वेरिएंट का पहला मरीज मिला है। पूरे देश में इस वेरिएंट के मरीजों की संख्या 26 दिसंबर तक 109 थी। यह वेरिएंट अधिक संक्रामक है।
यूपी में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बीच कई मरीज ठीक भी हो रहे हैं। हालांकि जिस तरह से केस में इजाफा हो रहा है उससे लोगों की चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं।
राजस्थान में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस ने लोगों के साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन प्रदेश में पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार के दिन प्रदेश के राज्यपाल ने भी अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी।
भारत में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार सुबह पिछले 24 घंटे में 11,109 नए कोरोना संक्रमित मिलने की जानकारी मिली। इसके साथ ही डेली पॉजिटिविटी रेट 5.01 फीसदी हो गई है।
महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को महाराष्ट्र में 562 और दिल्ली में 429 नए मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के तीन मरीजों की मौत हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए दिल्ली आए विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामित अजय बंगा (Ajay Banga) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें क्वारंटीन में रखा गया है। उनके शरीर में कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिख रहा है।
राजस्थान में ऑस्ट्रेलिया से आए चार पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के पांच मरीजों की मौत हुई है और संक्रमण के 618 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं।
सफदरजंग अस्पताल में पल्मोनरी मेडिसिन के एचओडी डॉ. नीरज कुमार गुप्ता ने गणितीय गणना के आधार पर दावा किया है कि चीन में कोरोना के चलते 10 लाख लोगों की मौत हुई है।
यूपी के मेरठ में 5 साल के बच्चा कोरोना संक्रमित हो गया है। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा उसके सैंपल को दिल्ली लैब में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।
चीन की जेन झांग नाम की सिंगर ने जानबूझकर खुद को कोरोना संक्रमित किया। इसके लिए वह कोरोना पॉजिटिव दोस्तों के घर गई। सिंगर ने यह भी बताया है कि उसने ऐसा क्यों किया।