Salman Khan Case Transferred To Mumbai Police Crime Branch. सलमान खान के घर पर 2 बाइक सवार ने गोलियां चलाई और भाग गए। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान का केस अब सिटी पुलिस से मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। पुलिस अभी भी जांच में जुटी है।
दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच की एक टीम आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के एक ट्वीट सियासत गरमा गई है। बीजेपी और कांग्रेस नेता आमने-सामने आ गए हैं। बीजेपी नेताओं ने प्रियंका के खिलाफ भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच में आवेदन देकर FIR की मांग की है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 65 वर्षीय रिटायर्ड पुलिस अधिकारी द्वारा 11 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। विजय नगर पुलिस ने रिटायर्ड क्राइम ब्रांच सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ 11 वर्षीय किराएदार के साथ रेप करने का मामला दर्ज किया है।
राजस्थान में जोधपुर शहर से क्राइम ब्रांच ने एक स्मगलर को अरेस्ट किया है। ये ड्रग्स स्मगलर इतनी शातिर तरीके से अपना धंधा चला रहा था कि पुलिस तक को पता नहीं चला लेकिन एक चूक कर बैठा जिसने उसका भांडा फोड़ दिया और उसे वाहन सहित कार सहित गिरफ्तार किया।
राजस्थान में करोड़ों के कोयले की चोरी का हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। सीआईडी क्राइम ब्रांच ने 6 जिलों में 13 जगह रेड डाल 1850 टन कोयला, 30 वाहन और मशीनें बरामद किए साथ ही अभी तक 22 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है।
गुजरात बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने क्राइम ब्रांच में यह शिकायत की थी कि बीते साल नवम्बर महीना में आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया ने राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी पर विवादित टिप्पणी की थी।
बिहार के छपरा में हुई जहरीली शराब कांड का मास्टर माइंड दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड के पकड़े जाने की सूचना पर तुंरत बिहार पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
महाराष्ट्र के मुंबई जिले के सांताक्रूज इलाके से 30 अक्टूंबर की रात एक मासूम के किडनैपिंग मामले में बुधवार के दिन बच्ची को ह्यूमन ट्रैफिकिंग में लिप्त महिलाओं की गिरफ्त से आजाद कराने के साथ ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
कानपुर में महिला दारोगा को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने क्षेत्र से बाहर जाकर सिर्फ रिश्वत के लिए दबिश दी थी। मामले को लेकर पुलिस आयुक्त से शिकायत की गई थी।