महाराष्ट्र नव निर्माण सेना लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में शामिल हो सकती है। क्योंकि मनसे प्रमुख राज ठाकरे दिल्ली पहुंचे हैं। वे यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा कर रहे हैं। संभावना है कि गठबंधन पर चल रही ये चर्चा भी सफल होगी।
दिसंबर 2019 में संसद द्वारा पारित CAA अब तक लागू नहीं किया गया है। इस कानून के पारित होने के बाद देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए, क्योंकि आलोचकों ने इसे धर्म के आधार पर भेदभावपूर्ण बताया
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन शाह का मुंबई में सोमवार सुबह निधन हो गया है। उनका फेंफड़ों की बीमारी के चलते इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनते ही अमित शाह ने सभी कार्यक्रमों को तत्काल रद्द कर दिया।
राजस्थान में सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नागौर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सीएम गहलोत पर टिप्पणी करते हुए लाल डायरी का भी जिक्र किया।
महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह के भाषण के दौरान जमकर हंगामा देखा गया। इस बीच सांसदों को बाहर जाता देख उन्होंने कहा कि डरो मत।
अमित शाह ने मंगलवार को मंडला में मध्य प्रदेश में निकाली जा रही तीसरी जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा- CM ने मध्य प्रदेश को बेमिसाल बनाया, बहनों-युवाओं को खुश कर दिया।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को कहा था कि वह अगले साल भी यही झंडा फहराएंगे। जबकि वह अगले साल अपने घर पर झंडा फहराएंगे।
Harami Nala Kachchh. गृहमंत्री अमित शाह ने कच्छ स्थित हरामी नाला का दौरा किया है। इसके साथ ही वे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के निगरानी प्वाइंट तक भी गए। वहां पर बीएसएफ के अधिकारियों ने गृहमंत्री को सुरक्षा के बारे में सारी जानकारी दी।
लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर करारा हमला किया और मणिपुर हिंसा को लेकर हर सवाल का जवाब दिया। गृहमंत्री ने यह भी बताया कि मणिपुर हिंसा के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें रात के 3 बजे फोन करके जगाया।
संसद के मानसून सत्र का आज 9वां दिन है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में दिल्ली आर्डिनेंस बिल पेश किया है। उन्होंने कहा कि संसद में दिल्ली को लेकर कोई भी बिल पेश किया जा सकता है।