रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोरखपुर की खजनी विधानसभा में मंगलवार को पिपरौली बाजार में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने गोरखपुरवासियों का हाल भोजपुरी में पूछते हुए कहा कि आप सब लोग मजे में हईं ना सब ठीक-ठाक बाय कि नाहीं? योगी जी तो बहुत बढ़िया काम करले हऊन, बुलडोजर त ना न आईल रहल?