खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह ने ताज पैलेस होटल से 55 लाख रुपए की ठगी की और इतना ही नहीं क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी वह 1.63 करोड़ रुपए ठग चुके हैं।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा शुक्रवार को आगरा एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि शिल्पा एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में व्यस्त रहीं, जबकि बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने अकेले ही ताजमहल का दीदार किया।
प्लेबैक सिंगर अर्जुन कानूनगो (Arjun Kanungo) और उनकी गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस ( Carla Dennis) अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। वायरल पिक्स में मैरिज डेस्टीनेशन की एक झलक पेश की गई है। शादी के जोड़े में दोनों बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं।
अपनी सादगी के लिए दुनियाभर में मशहूर टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रतन टाटा अपनी लखटकिया कार नैनो की सवारी करते नजर आ रहे हैं। टाटा का ये अंदाज देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, दक्षिण मुंबई के कोलाबा में होटल के रिसेप्शन पर दोपहर साढ़े तीन बजे एक कॉल आई, जिसमें दावा किया गया कि दो आतंकवादी होटल में घुसने वाले हैं। फिर होटल ने तुरंत पुलिस को खबर किया।
यूजर का दावा है कि ताज होटल ग्रुप (Taj hotal group) वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए ग्राहकों को गिफ्ट कार्ड्स भेज रहा है। दावे के मुताबिक, इसके तहत ताज होटल में 7 दिनों तक मुफ्त में रहने का मौका मिल रहा है। लोग इस वायरल मैसेज से पगलाए हुए और Twitter पर इसे धड़ाधड़ शेयर कर रहे हैं।
पाकिस्तान से मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी भरी कॉल आई है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए होटल की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा तटीय इलाके में भी पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।
मशहुर शेफ संजीव कपूर की तरफ से रोजाना 100 लोगों के लिए खाना हॉस्पिटल भिजवाया जा रहा है। साथ ही फ़ूड पैकेट पर संजीव कपूर की तस्वीर के साथ एक सन्देश भी लिखा गया है। जिसमें लिखा है," A BIG THANK YOU FOR YOUR SERVICE"।
मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के ठीक सामने मीनाक्षी इंटरनेशनल होटल में पुलिस ने लड़की के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों शराब के नशे में धुत्त थे। बताया गया कि तीनों शराब के धंधें में लिप्त हैं।
फिल्म 'होटल मुंबई' 2009 में बनी डॉक्यूमेंट्री ‘सर्वाइविंग मुंबई’ पर बेस्ड है। फिल्म में दिखाया गया है कि गेस्ट को बचाने के लिए होटल स्टाफ कैसे अपनी जान को भी दांव पर लगा देता है। होटल में आतंकियों की एंट्री और कुछ रियल सीन भी दिखाए गए हैं।