तीरथ सिंह रावत ने ली उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ, 24 घंटे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया था इस्तीफा

Mar 10 2021, 07:42 AM IST

उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 24 घंटे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था। बुधवार की सुबह विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि अगले सीएम तीरथ सिंह रावत होंगे। उन्होंने शाम 4 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तीरथ सिंह फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और चौबट्टाखाल से भूतपूर्व विधायक (2012-2017) है। वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।