आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को लेकर रविवार को भाजपा पर "गंदी राजनीति" करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र को पुलिस को यह निर्देश देना चाहिए कि वह अपराध किसने किया यह देखे बिना अपराधियों को पकड़कर सजा दिलाए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राष्ट्रीय राजधानी में 80 फीसदी अपराधों के लिए अवैध प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया जिसके बाद आप नेता संजय सिंह ने ये आरोप लगाए।