लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से पोलिंग बूथों को लेकर भी लिस्ट बनाई जा रही है। ऐसे में दिल्ली में 2000 हजार क्रिटिकल बूथ चिह्ननित किए गए हैं। यहां पर चुनाव कराना दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और लद्दाख में एक चरण में चुनाव होगा। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में चुनाव होंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने 267 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। पहली लिस्ट में 195 और दूसरी लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नाम बताए गए हैं। सात राज्यों के सभी सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं।
आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस की बीच लोकसभा चुनाव 2024 के सीटों को लेकर डील फाइनल हो गई है। AAP और कांग्रेस के बीच हुए डील के मुताबिक AAP दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से चार पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शेष तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी।
छत्तीसगढ़ में इसी साल के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिल में 28 जून को छत्तीसगढ़ के कई दिग्गज कांग्रेस नेता दिल्ली में जुटे। कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली स्थित AICC कार्यालय में एक मीटिंग रखी।
भाजपा आज(16 जनवरी) को दिल्ली में र। इस रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सीनियर लीडर्स शामिल होंगे। रोड शो दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।
दिल्ली नगर नगम (MCD) के 250 सीटों के लिए हुई वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। दिल्ली में मुख्य मुकाबला बीजेपी और आप के बीच ही है। लेकिन एग्जिट पोल में देश के सबसे बड़े नगर निगम MCD की सत्ता 15 साल बाद BJP के हाथों से फिसलती हुई दिख रही है। ज्यादातर सर्वे में आम आदमी पार्टी (AAP) को बहुमत मिलता नजर आ रहा है।
केजरीवाल के डोर-टू-डोर प्रचार पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। चन्नी सरकार के मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा कि केजरीवाल जब भी आते हैं, पंजाब में कोरोना फैलाकर चले जाते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से केजरीवाल पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कपिल मिश्रा के भारत पाकिस्तान बयान पर काफी बवाल मचा चुनाव आयोग से उन्हें नोटिस भी मिली अब कपिल ने एक और बयान दिया है जिस पर विवाद शुरू हो गया
बीजेपी राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के मुद्दे के सहारे दिल्ली की जंग को फतह करना चाहती है। बीजेपी सीएए और एनआरसी मुद्दे आम आदमी पार्टी को घेर रही है, लेकिन केजरीवाल बीजेपी के इस ट्रैप में फंसने के बजाय दिल्ली के बिजली-पानी के मुद्दो पर ही रहना चाहते हैं।