इस बार लोहड़ी पर्व (Lohri 2022) 13 जनवरी, गुरुवार को मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार लोहड़ी मुख्य रूप से सूर्य और अग्नि देव को समर्पित है। लोहड़ी की पवित्र अग्नि में नई फसलों को समर्पित करने का भी विधान है। ये एक तरह से प्रकृति की उपासना और आभार प्रकट करने का पर्व है।