निर्भया के दोषी विनय शर्मा की याचिका को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट के फैसले के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, उनके(दोषी) इलाज का कुछ नहीं था। वो सिर्फ केस को डिले करने की कोशिश थी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली से कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्भया की मां को अरविंद केजरीवाल के सामने चुनावी मैदान में उतारे जाने की चर्चो जोरों पर है। इन सब के बीच निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि मेरा राजनीति से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है।