पंजाब विधानसभा चुनाव के रणनीतिकार और MP संदीप पाठक बोले पंजाब की तर्ज पर राजस्थान में भी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप पार्टी। पार्टी के कार्यकर्ताओं में से ही दिया जाएगा टिकट। जनता से जुड़े हुए मुद्दे ही होंगे पार्टी के मुद्दे
विधानसभा चुनाव 2022 Result:पांच राज्यों विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा 'धोबी पछाड़ दांव' पंजाब में खेला गया, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। 'आम आदमी पार्टी(AAP)'जबर्दस्त बहुमत के साथ पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। एक दिलचस्प बात यह है कि यहां आप के जो विधायक चुने गए हैं, उनमें 13 डॉक्टर हैं।
पंजाब चुनाव में कांग्रेस को 18 सीट, अकाली को 04, बीजेपी को 2 और अदर के खाते में एक सीट गई है। चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू, मजीठिया, प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर जैसे दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है।
Sikh for Justice के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपने पत्र में लिखा है कि हम, सिख फॉर जस्टिस, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी और भगवंत सिंह मान को अपना पूर्ण समथ्रन देने की घोषणा करते हैं। यह चुनाव पंजाब के लिए और हमारे संगठन के लिए बहुत खास है।
RDIP सर्वे में यह बात सामने आ रही है कि इस बार पंजाब में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल +बसपा गठबंधन को बढ़त मिलती नजर आ रही है। सीधी लड़ाई कांग्रेस और शिअद+बसपा के बीच लगती है।
सिक्की ने दो तरह से नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपना पहला नामांकन कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में, जबकि दूसरा बतौर निर्दलीय दाखिल किया है। सिक्की ने दोनों नामांकन दाखिल करते हुए कवरिंग उम्मीदवार के रूप में अपनी पत्नी तलवीन सहोता को मैदान में उतारा है।
पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। पंजाब में भी चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) का बिगुल बज गया है। राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। पंजाब में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव के परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमने 2017 को छोड़कर किसी भी विधानसभा चुनाव से पहले कभी भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की। अब भी हम मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं करेंगे और कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में 2022 का विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) लड़ेंगे।
चुनाव से ठीक पहले लुधियाना कोर्ट परिसर में धमाका कई सवाल खड़े कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि राज्य का माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसी हरकत की गई है। पिछले दिनों में अमृतसर स्वर्ण मंदिर और कपूरथला में बेअदबी के दो गंभीर मामले सामने आए थे।
पंजाब में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। यहां शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बसपा 20, जबकि अकाली दल 97 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।