दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल की झांकियों को गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिजेक्ट कर दिया गया है। ममता बनर्जी और केजरीवाल की पार्टी ने केंद्र सरकार पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है।
पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले में सरकार ने सात पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। 2022 में 5 जनवरी को पीएम मोदी पंजाब दौरे पर गए थे।
दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि लोगों को सांस लेने की तकलीफ होने लगी है। मंगलवार की सुबह तो स्थिति और भी खतरनाक हो गई। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सख्त टिप्पणी की है।
कोर्ट ने साफ कहा कि पंजाब व हरियाणा सरकार सख्त आदेश जारी करने के लिए मजबूर न करें। मामले की सुनवाई जस्टिस एसके कौल, जस्टिस सीटी रविकुमार, जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने की है।
कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि उनके संपर्क में आप पार्टी के करीब 32 विधायक हैं। जल्दी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गिर जाएगी। वहीं सीएम भगवंत मान ने भी बाजवा को तगड़ा जबाव दिया है।
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दी है कि उनके पत्र का जवाब नहीं दिया तो वह राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर देंगे।
अब पंजाब की भगवंत मान सरकार में नए मुख्य सचिव होंगे। आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा को पंजाब का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वर्मा 1993 बैच के आईएएस अफसर हैं। वह वे वीके जंजुआ की जगह लेंगे।
PSEB 10th Result 2023 Updates: पंजाब बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं।
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Pak Ex-PM Imran Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा हालात यह है कि पुलिस ने इमरान खान के घर को चारों तरफ से घेर लिया है।
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया। मई महीने से पंजाब के सरकारी दफ्तरों के खुलने और बंद होने की टाइमिंग बदली गई है। कार्यालय सुबह 7:30 बजे खुल जाएंगे। आफिस का काम काज दोपहर दो बजे तक चलेगा।