Uttar Pradesh के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का बुलंदशहर जिले के नरौरा कस्बा स्थित गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव में रखा गया था।
कल्याण सिंह अपना पहला चुनाव 1962 में अतरौली विधानसभा क्षेत्र से लड़े लेकिन हार का सामना करना पड़ा। दुबारा 1967 में वह चुनाव लड़े और भारतीय जनसंघ से विधायक बने। इसके बाद वह लगातार चुनाव जीतते रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार दोपहर पीजीआई पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मिलकर स्वास्थ्य लाभ के बारे में बातचीत की।