पिछले साल सितंबर में कल्याण सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे। उसके बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। पीजीआई में हालत स्थिर होने के बाद उन्हें गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। करीब एक महीने के इलाज के बाद वो अक्टूबर में डिस्चार्ज हो गए थे। कल्याण सिंह बीजेपी के कद्दवार नेताओं में शुमार हैं। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं।