प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ी जीत मिल सकती है। उन्होंने कहा है कि भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ सकती है।
बिहार में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर सियासत गरमा रही है। विपक्षी दलों की बैठक को लेकर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के तेवर भी तल्ख दिखे। मंगलवार को वह सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बरसे।
राजनैतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Political Strategist Prashan Kishor) ने दावा किया है कि कर्नाटक विधानसभा की जीत का फायदा कांग्रेस को 2024 में मिलेगा ही, इसकी गारंटी नहीं है।
भारतीय राजनीतिक स्ट्रेटेजिस्ट से कार्यकर्ता बने प्रशांत किशोर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अपनी जन सुराज यात्रा रोकनी पड़ी है। अब यह पदयात्रा 25 दिनों बाद यानि करीब 11 जून के बाद से फिर से चालू होगी। वह 2 अक्टूबर 2022 से पदयात्रा कर रहे थे।
जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में ज्यादातर लोगों को चार या साढे चार किलो अनाज ही मिल पाता है। पूरा पांच किलो अनाज किसी को भी नहीं मिल पा रहा है। जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक 40 रुपये प्रति क्विंटल पीसी यानि कमीशन काट लेते हैं।
प्रशांत किशोर ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं किया मैं उनका युवाओं के साथ घेराव करूंगा।
राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रविवार से शुरू की गई पदयात्रा का दूसरा दिन है। पीके ने अपने जन स्वराज अभियान के तहत बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के भितिहारवा प्रखंड स्थित गांधी आश्रम से पदयात्रा शुरू की। पहले दिन की पदयात्रा में प्रशांत किशोर ने 10 किमी की पैदल दूरी तय की।
बिहार की पॉलिटिक्स पर राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर ने नितीश को फिर निशाने पर लेकर वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बता दे कि किशोर इस समय जन सुराज अभियान चला रहे है, और हो सकता है कि जल्द ही अपनी पार्टी की घोषणा कर दे।
बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन पर जन सुराज अभियान के तहत मीडिया से रूबरू हुए प्रशांत किशोर ने नई महागठबंधन सरकार पर जमकर निशान साधा है। उन्होंने कहा इसमें फिर बड़ा उलटफेर हो सकता है। साथ ही प्रदेश सीएम को लेकर भी यही बात कही।
पूरे देश में बीजेपी का एक मजबूत विकल्प बनने का सपना देख रही कांग्रेस को एक बार फिर प्रशांत किशोर ने सख्त समीक्षा कर दी है। पीके ने हिमाचल प्रदेश व गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी भविष्यवाणी की है।