उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रविवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिला शक्ति संवाद रैली को संबोधित करेंगी। इस शक्ति संवाद में वह स्थानीय महिलाओं से बातचीत करेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में महिला शक्ति संवाद रैली में शिरकत करेंगी।