केरल के वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भाजपा नेता के सुरेंद्रन के बीच मुलाबला चल रहा है। सुरेंद्रन के खिलाफ 242 FIR दर्ज किए गए हैं।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजे से पहले कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार शर्मा पर भाजपा नेता ओमेंद्र से मारपीट करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चुनाव परिणाम से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ज्योति मिर्धा और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी की मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश के पति की चुनाव आयोग से शिकायत की है। आरोप है कि ममता भूपेश के पति सीनियर आईएएस अफसर हैं लेकिन वह दिनरात पत्नी के चुनाव प्रचार में लगे रहते हैं।
बारां से भाजपा प्रत्याशी कंवर लाल मीणा प्रचार के दौरान अपनी सीमा लांघ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सोचता हूं प्रमोद जैन भाया के दोनों पैर तोड़ दूं।
ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी और उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की अचानक तबियत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए वहीं के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
राजस्थान में बारां अटरू विधानसभा सीट पर अब भाजपा को फिर से मंथन करना पड़ सकता है। यहां पार्टी को अपना कैंडिडेट बदलना पड़ सकता है। चुनाव आयोग ने प्रत्याशी सारिका सिंह का आवेदन रिजेक्ट कर दिया है।
कांग्रेस छोड़कर नंदलाल पूनिया ने भाजपा ज्वाइन कर ली लेकिन इसके बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिला। भाजपा ने उनकी जगह बहू सुमित्रा चौधरी को टिकट दे दिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बुधनी विधानसभा से अपना नामांकन फार्म जमा किया। इस दौरान उन्होंने कहा- 'बुधनी ही मेरा परिवार है, यहाँ का हर नागरिक शिवराज है। ये चुनाव बुधनी की जनता लड़ रही है, मैं तो वोट डालने आऊँगा'।
वैसे तो प्रदेश की सभी 230 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनावी जंग रहेगी। लेकिन कुछ विधानसभा सीट ऐसी भी है। जहां पर जीत हार का फैसला महज चंद वोटों से होता हैं। ऐसे में उस सीट से चुनाव जीतना भी प्रत्याशी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता।