चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय, जिसे प्रशासनिक प्रभागों की स्थापना और नामकरण का काम सौंपा गया था, ने अरुणाचल प्रदेश में तथाकथित 'मानकीकृत' भौगोलिक नामों की हालिया सूची जारी की, जिसे बीजिंग 'ज़ंगनान' के रूप में मान्यता देता है।
अमेरिका के शिकागो में एक भारतीय छात्र पर चार लोगों ने हमला किया। हमलावरों ने छात्र का सिर फोड़ दिया और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। घटना का वीडियो सामने आया है।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सूडान में फंसे भारतीयों से सरकार संपर्क में है। UN द्वारा युद्धविराम की कोशिश की जा रही है।
इंदौर में होने वाले तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए प्रवासी भारतीयों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार शाम 4 बजे तक 900 से अधिक प्रवासी भारतीय इंदौर पहुंच चुके थे।
कनाडा के टोरंटो(Toronto of Canada) में गुरुवार को एक रेलवे स्टेशन के बाहर हुई फायरिंग में भारतीय छात्र की मौत की खबर है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय कार्तिक वासुदेव के रूप में हुई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर(External Affairs Minister S. Jaishankar) ने tweet करके छात्र की मौत पर दु:ख जताया है।
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने में मदद के लिए भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने हंगरी और मोलदोवा के विदेश मंत्रियों से बात की है।
एक तरफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी अफगानिस्तान की यात्रा कर रहे हैं, दूसरी ओर दुनिया के दस देश मॉस्को फार्मेट में तालिबान से बातचीत कर रहे हैं। रूस में चल रही इस वार्ता में भारत, पाकिस्तान, चीन समेत दुनिया के दस देश शामिल हैं।
ब्रिटेन में G7 देशों का समिट चल रहा है। भारत भी इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि भारत के प्रतिनिधित्व मंडल में शामिल दो सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन को इशारों ही इशारों में कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साउथ चाइना सी में चीन की दादागिरी को विश्वास को नष्ट करने वाली 'कार्रवाई' बताया। साथ ही उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान के महत्व पर जोर दिया।
क्वाड समूह की बैठक से पहले जापान के टोक्यो में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो से मंगलवार को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को घेरने के मकसद से चतुष्कोणीय गठबंधन देश (क्वाड) के विदेश मंत्री छह अक्तूबर को जापान के टोक्यो शहर में कूटनीतिक वार्ता करेंगे। क्वाड देशों में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।