दावा किया जा रहा कि विकाराबाद में लगने वाला अत्याधुनिक वेरी लो फ्रीक्वेंसी (वीएलएफ) संचार स्टेशन मनुष्यों या क्षेत्र के वनस्पतियों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय, जिसे प्रशासनिक प्रभागों की स्थापना और नामकरण का काम सौंपा गया था, ने अरुणाचल प्रदेश में तथाकथित 'मानकीकृत' भौगोलिक नामों की हालिया सूची जारी की, जिसे बीजिंग 'ज़ंगनान' के रूप में मान्यता देता है।
भारत और मालदीव के बीच विवाद के बाद से चल रहे तनावपूर्ण संबंधों के बीच कुछ नरमी देखने को मिल रही है। भारत ने मालदीव से सेना को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। ऐसे में आने वाले समय में भारत और मालदीव के संबंध सुधरने की उम्मीद है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूसी अथॉरिटीज को फंसाए गए भारतीयों के बारे में जानकारी दी गई है। इस मुद्दा को प्रभावी तरीके से उनके समक्ष उठाया गया है। जल्द ही इसका हल निकलेगा।
रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ के बेटे का विवाह रविवार को हुआ। हिंदू, मुस्लिम, सिख गुरुओं ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
पाकिस्तानी पनडुब्बी का मलबा भारतीय नौसेना को विशाखापट्टनम तट से लगभग 2 से 2.5 किमी दूर में लगभग 100 मीटर की गहराई पर मिला।
ईशा फाउंडेशन ने भारतीय सेना के 11 हजार जवानों को हठ योग की ट्रेनिंग दी है। इसके लिए ईशा फाउंडेशन को दक्षिणी कमान का सहयोग मिला।
कतर ने आठ भारतीय पूर्व नौसैनिकों को रिहा कर दिया है। वे जासूसी के आरोपों का सामना कर रहे थे। उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 के एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट join Indianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें।
भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने ईरानी झंडे वाले जहाज अल नईम को सोमालिया के समुद्री लुटेरों के चंगुल से मुक्त कराया है। इसके साथ ही जहाज पर मौजूद 19 पाकिस्तानियों की जान बचाई है।