महाभारत (Mahabharata) हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथों में से एक है। इसे पांचवें वेद की संज्ञा भी दी गई है। इसे स्वयं भगवान श्रीगणेश ने लिखा है। इसमें कई ऐसी कथाएं भी हैं जो बहुत रोचक हैं, लेकिन बहुत कम लोग इनके बारे में जानते हैं।
महाभारत की कथा जितनी अनोखी है उतनी ही विचित्र है। आज हम आपको कौरव-पांडवों का युद्ध समाप्त होने के बाद की कहानी बता रहे हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि कौरव और पांडवों में जब युद्ध हुआ तो इसमें करोड़ों योद्धा मारे गए।