महाराष्ट्र सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया है कि सभी सरकारी दस्तावेजों और स्टूडेट्स् के डॉक्यूमेंट्स में मां का नाम भी अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाएगा।
राज्य सरकार मराठा आंदोलन को देखते हुए ओबीसी कोटे में ही मराठा लोगों को आरक्षण देने का फैसला किया है। इस पर ओबीसी राजनीति करने वाले राजनेताओं में खलबली मची हुई है।
महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन को लेकर आजाद मैदान में जारी हड़ताल खत्म हो गई है। भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने हमारी मांगें मान ली है, इसलिए आंदोलन स्थगित किया जाता है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी हॉस्पिटल में 72 घंटे में 31 मरीजों की मौत के मामले में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की सरकार प्राइवेट हॉस्पिटलों पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी में है।
24 घंटे में 24 मौतों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा है। विपक्ष ने कहा कि इन मौतों पर ट्रिपल इंजन की सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
महाराष्ट्र के ठाणे के सरकारी अस्पताल छत्रपति शिवाजी महाराजा हॉस्पिटल (Chhatrapati Shivaji Maharaj Hospital) में पिछले 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत हो गई। एक साथ इतने अधिक लोगों के मरने से हड़कंप मच गया है। सीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
अजीत पवार ने रविवार को एनसीपी से बगावत करके 8 विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल होने का ऐलान किया था। बीजेपी-शिवसेना सरकार में पवार को उप मुख्यमंत्री पद का शपथ दिलाया गया है।
अजित पवार अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम हैं। उनके साथ अदिति तटकरे को मंत्री बनाया गया है। अभी तक शिंदे-फडणवीस सरकार में कोई महिला मंत्री नहीं थीं। जिसके कारण शिंदे सरकार की अलोचना भी होती थी। इसी से बचने के लिए उन्हें मिनिस्टर पद दिया है।
NCP में टूट के बाद सोमवार को शरद पवार ने रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को अपनी एकता दिखानी होगी। भाजपा चुनी हुई सरकारों को गिरा रही है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास के लिए हम सरकार में अजीत पवार और उसके लीडर्स का स्वागत करते हैं। अजीत पवार का अनुभव महाराष्ट्र को मजबूत करने में काम आएगा।