उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी 25 जनवरी को घोषणापत्र जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार 70 विधानसभा क्षेत्रों से मतपेटियों से जो जनमत आई है उसका विश्लेषण किया जा रहा है। एक या दो बैठक के बाद इसे अंतिम रूप से दिया जाएगा।
बुधवार को पार्टी कार्यालय में दोपहर 12 बजे प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए विशेष तौर पर बनाए गए घोषणा पत्र को जारी करेंगी। इसके अलावा कांग्रेस एक दूसरा घोषणा पत्र भी जारी करेगी। इसमें बाकी के प्रदेश के लिए वादों की लिस्ट होगी।