मिजोरम और असम के बीच सीमा विवाद अब दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच नोकझोंक में बदल चुका है। दोनों राज्यों के बीच विवादित सीमा पर क्षेत्रों में हिंसा भड़कने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि सीमा पर झड़पों में छह पुलिसकर्मी मारे गए हैं।जबकि मिजोरम के गृहमंत्री ने दावा किया है कि असम पुलिस ने उनके जवानों पर गोलीबारी की, आंसू गैस छोड़े। उनके नागरिक भी असम पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए हैं।