मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के 55 नए मामले मिले हैं। वहीं, 35 मरीज ठीक हुए हैं। दूसरी ओर दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
मुंबई पुलिस ने सबसे ज्यादा 126 जवान खोए हैं। इसके बाद ठाणे में 37, नागपुर में 25, पुणे में 20, अहमदनगर में 17, गढ़चिरौली में 16, नवी मुंबई में 12 और नासिक में 12 पुलिसकर्मियों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।
मुंबई में शनिवार के मुकाबले रविवार को कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी देखने को मिली है। शनिवार को यह आंकड़ा 20 हजार 318 केस था। जबकि उससे एक दिन पहले शुक्रवार को 20 हजार 971 संक्रमित मिले थे।
मुंबई में आज 20 हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं. वहीं इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई है. वहीं बंगाल में आज 18 हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार जारी है। हर रोज रिकॉर्ड नए मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 36 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके साथ 13 मरीजों की जान गई है। सिर्फ मुंबई में ही 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस मिले। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लॉकडाउन लगाने पर फैसला ले सकते हैं।
महाराष्ट्र में दो लहरों के बाद अब फिर कोरोना कहर पा रहा है। यहां मुंबई के जेजे अस्पताल में 61 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र में जिस तरह से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, उससे आशंका है कि प्रतिदिन 30 हजार तक मरीज मिल सकते हैं। मुंबई में BEST के बस चालकों समेत 60 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते आदेश निकाला है कि किसी इमारत की किसी मंजिल में कोई कोरोना का सक्रिय मरीज पाया गया तो उस पूरी मंजिल को सील कर दी जाएगी। वहीं हाई राइज बिल्डिंगों में कोरोना के दस केस सामने आए तो पूरी इमारत सील होगी।
लेकिन ओमिक्रोन (Omicron) ने एक बार फिर से लोगों को डरा दिया है। केस बढ़ने की वजह से अलग-अलग राज्यों की सरकारें सख्त कदम उठा रहे हैं। इसी में एक कदम सिनेमाघर पर पाबंदी को लेकर भी है।बढ़ते केस को देखते हुए दिल्ली में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। वहीं मुंबई 8 बजे के बाद कोई शो नहीं चलेगा
31 दिसंबर को रात में कर्फ्यू टाइम को 11 बजे की बजाय 1 बजे करके सेलिब्रेशन करने वालों को सरकार ने छूट दी है। हालांकि एक बजे के बाद सेलिब्रेशन करते हुए कोई पाया गया तो कार्रवाई होगी। इस दौरान होटल और रेस्टोरेंट को एक बजे के बाद खोलने की अनुमति नहीं है।
देश में कोरोना वायरस (Covid 19) के रोजाना आने वाले नए मामले घटकर 7 हजार तक पहुंच गए थे, लेकिन पिछले दो दिनों से यह फिर बढ़ गए हैं। बुधवार को पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 9,195 मामले समने आए। इसके बाद सरकारों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव 2,846 मरीज केरल में आए।