तौकते: गुजरात से डेढ़ लाख लोगों को शिफ्ट किया गया, मुंबई में भारी बारिश के बाद फ्लाइट-लोकल ट्रेनें बंद

May 17 2021, 08:42 AM IST

चक्रवाती तूफान तौकते ने दिशा बदल दी है। पहले इसका असर पोरबंदर(गुजरात) की होने की आशंका थी, अब भावनगर, जूनागढ़ आदि पर खतरा मंडरा रहा है। यह आज शाम तक यहां पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने चेतावानी दी है कि यह तूफान अगले 24 घंटे में और विकराल रूप ले सकता है। यह 185 किमी/घंट की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इस तूफान से सोमवार सुबह तक गुजरात में 6 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, कर्नाटक में 4 और गोवा में भी 2 लोगों की मौत हो गई। इस बीच NDRF ने अपनी आधी टीमें गुजरात के तटीय इलाकों में लगा दी हैं।