समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जाएगा। इसको लेने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ दिल्ली के रवाना हो चुके है।
बिहार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव बुधवार को राजधानी की सड़कों पर साइकिल से निकल पड़े। 10 सर्कुलर रोड से सीधे अरण्य भवन स्थित वन विभाग के कार्यालय पहुंचे।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई। जिसके बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसे नेताजी का अपमान बताया है। मुलायम सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई।
मुलायम सिंह यादव के लिए पद्म विभूषण का ऐलान कर 2024 चुनावों के लिए बड़ा दांव चल दिया गया है। माना जा रहा है कि इस ऐलान का फायदा बीजेपी को आगामी चुनाव में होगा। पार्टी जमकर इसका बखान भी करेगी।
74वें गणतंत्र दिवस से पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार की घोषणा की। मुलायम सिंह यादव, जाकिर हुसैन समेत 6 को पद्म विभूषण अवार्ड दिया गया है। वहीं, फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन समेत 91 लोगों को पद्म श्री अवार्ड दिया गया है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने पिता व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनकी जयंती के अवसर पर याद किया। इसके अलावा सैफई में उनकी समाधि में जाकर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पूरे राज्य में धरतीपुत्र दिवस जयंती कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा।
मैनपुरी उपचुनाव के लिए सपा ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। डिंपल यादव को पार्टी ने मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से गुरुवार को उनके नाम का ऐलान किया गया।
समाजवादी पार्टी मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव को नेताजी की यादों के सहारे लड़ने की तैयारी में है। गौर करने वाली बात है कि इस सीट पर 1996 के बाद से कोई दूसरा दल चुनाव नहीं जीता है।
सपा के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव के लिए आज उनके पैतृक गांव सैफई में उनके आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम में नेताजी का पूरा परिवार शामिल रहेगा और शांति हवन के बाद मेला ग्राउंड में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी होगा।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां बुधवार को संगम में विसर्जित कर दी गई। उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधि विधान से अस्थियों को संगम ने प्रवाहित किया।