Nagpanchami मान्यता: इन ऋषि का नाम लेने से नहीं काटते नाग, इन्होंने ही रुकवाया था राजा जनमेजय का सर्प यज्ञ

Aug 10 2021, 09:41 AM IST

सावन (Sawan) के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी (Nag Panchami) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 13 अगस्त, शुक्रवार को है। हमारे धर्म ग्रंथों में नागों (Snakes) की उत्पत्ति से लेकर अन्य कई सारी बातें विस्तार पूर्वक बताई गई हैं। महाभारत के प्रथम अध्याय में ही सर्प यज्ञ का वर्णन आता है। उसके अनुसार जब राजा जनमेजय ने सर्प यज्ञ किया तो दूर-दूर से बलशाली सर्प आकर अग्निकुंड में गिरने लगे। तब एक मुनि पुत्र ने वहां आकर राजा जनमेजय को प्रसन्न उस यज्ञ को रुकवा दिया। वे मुनि थे नागों की बहन जरत्कारू (मनसा) के पुत्र आस्तिक।