शुक्रवार को दोपहर पौने दो बजे के करीब प्रियंका गांधी विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक शक्ति पीठ मां पीतांबरा मंदिर पहुंची। यहां मंदिर के पट बंद हो चुके थे, ऐसे में उनको कुछ देर इंतजार करना पड़ा। इसके बाद प्रियंका गर्भगृह में न जाकर बाहर से ही आम श्रद्धालुओं की तरह मां पीतांबरा के दर्शन किए।