बताया जा रहा है कि यूपी में ओवैसी की जनभागीदारी मोर्चा के साथ गठबंधन पर बातचीत चल रही है। बता दें कि यूपी सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए ओम प्रकाश राजभर ने जनभागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन किया है। जनभागीदारी मोर्चे में बाबूराम कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी, राष्ट्रीय उदय पार्टी, राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी और जनता क्रांति पार्टी समेत आठ क्षेत्रीय पार्टियां शामिल हैं।