अंतरिम बजट 2024 में रक्षा मंत्रालय को 6.2 लाख करोड़ रुपए मिले हैं। पिछले साल रक्षा बजट 5.94 लाख करोड़ रुपए का था। डीपटेक (DeepTech) टेक्नोलॉजी को मजबूत किया जाएगा।
संसद की सुरक्षा में सेंध लगने के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। संसद की सुरक्षा के लिए CISF को तैनात किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने CISF को संसद का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया है।
जम्मू कश्मीर में बड़े ऑपरेशन चलाने और कॉम्बैट के लिए भारतीय सेना को और भी मजबूत किया जा रहा है। भारत सरकार रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए 70,000 असॉल्ट राइफल खरीद को मंजूरी दी है।
प्रोजेक्ट शक्ति के तहत भारतीय सेना के लिए मजबूत लैपटॉप और टैबलेट की खरीद स्वदेशी विक्रेताओं से की जाएंगी।
देश के रक्षा मंत्रालय में अब स्वदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम माया का उपयोग किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने साइबर सुरक्षा बढ़ाने और साइबर खतरों से मुकाबला करने के लिए स्वदेशी तकनीक पर भरोसा जताया है।
रेल मंत्रालय (Railway Ministry) ने ओडिशा ट्रेन हादसे (Odisha Train Accident) से सबक लेते हुए सुरक्षा अभियान शुरू किया है। इस दौरान सिग्नलिंग उपकरणों और रिले रूम्स की जांच होगी।
दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ के पवित्र गुफा मंदिर तक पहुंचने के लिए सरकार पहले से ही सुरक्षा के खास इंतजाम किए रहती है। यह यात्रा 62 दिनों तक चलती है।
75वें गणतंत्र दिवस परेड में अगले साल 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर सिर्फ महिलाओं की टुकड़ियां दिख सकती हैं। रक्षा मंत्रालय द्वारा इस संबंध में तैयारी की जा रही है। तीनों नेताओं को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया है।
यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने देवी काली की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की। उन्हें एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो जैसे पोज में दिखाया गया। इसपर भारत के लोग भड़क गए। जमकर आलोचना होने लगी तो तस्वीर हटाया गया।
वित्त वर्ष 2023-24 के बजट (Budget 2023) में रक्षा मंत्रालय (Defence Budget 2023) को 5.94 लाख करोड़ रुपए का आवंटन हुआ है। बजट आवंटन में करीब 69 हजार करोड़ की वृद्धि हुई है।